सिद्धि-दिवस - २४ नवम्बर १९२६
सम्पादकीय: २४ नवम्बर, जो सिद्धि-दिवस के नाम से जाना जाता है, श्रीअरविन्द की व्यक्तिगत साधना की सम्पन्नता का द्योतक है जो जगद्गुरु के रूप में श्रीकृष्ण के पथ-प्रदर्शन और प्रत्यक्ष निर्देशन-तले आरम्भ हुई थी। उनका योग २४ नवम्बर को अपनी पूर्णता पर विराजित हुआ जिस दिन श्रीकृष्ण ने उनके भौतिक शरीर में अवतरण किया और इस तरह दो अवतारों के व्यक्तित्व-द्वापर के अवतार तथा कलि के अवतार-का संयोजन हुआ। इस सिद्धि के बाद ही महानतर सामूहिक उपलब्धि के द्वार खुल गये और परिणाम-स्वरूप श्रीअरविन्द आश्रम की स्थापना हुई और श्रीअरविन्द ने श्रीमाँ को योग तथा शिष्यों का सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सौंप दिया और वे स्वयं एकान्तवास में चले गये। हमारा यह अंक उस महान् घटना के शताब्दी-वर्ष को समर्पित है जो २४ नवम्बर १९२६ को घटित हुई थी।
Loading
Pages
1.9 MB
Size